

रतलाम, 7 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के निर्देशानुसार, संगठन की सक्रियता और मजबूती के लिए डॉ अम्बेडकर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक पैलेस रोड स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मंडल प्रभारी निलेश बाफना, मंडल महामंत्री संदीप मौर्य, सुबहेन्द्र गुर्जर, नेता पक्ष भगत भदौरिया उपस्थित रहे।
संगठन की नीतियों और आगामी लक्ष्यों पर चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भाजपा की रीति-नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।मंडल प्रभारी निलेश बाफना ने आगामी सांगठनिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि:प्रतिमाह होने वाली मंडल बैठकों की निरंतरता सुनिश्चित की जाएगी। शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का प्रभावी आयोजन होगा। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया, बैठक मै मंडल पदाधिकारी किरण महावर के आर डी ए सदस्य बनने पर एवं मंडल आईटी प्रभारी ईश्वर व्यास के सुपुत्र जनक व्यास के 93 प्रतिशत परीक्षा मै आने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व वार्ड संयोजक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुबहेन्द्र गुर्जर द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन संदीप मौर्य ने किया।