


रतलाम। भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों को भी पीने के पानी की अत्यंत आवश्यकता होती है. इसी संवेदनशील भावना को ध्यान में रखते हुए काटजू नगर से नगर की कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था “महक” द्वारा पूरे रतलाम शहर में प्यासे पंछियों के लिए पानी की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सकोरा वितरण अभियान प्रारंभ किया गया इस अभियान मेँ जुड़े सभी साथी एवं प्रबुद्ध जन बधाई के पात्र हैं पक्षियों के संरक्षण एवं जीव दया का यह प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल हैं। उक्त बात श्री प्रदीप उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कही।
इस पुण्य एवं सेवा भाव से जुड़े अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में काटजू नगर स्थित शिव मंदिर से किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री प्रदीप जी उपाध्याय का आत्मीय स्वागत सर्वश्री मोड़ीराम जी सोलंकी, जयकुमार टेकचंदानी, जी.जी. सिंह राठौर, सुनील भंडारी, आशीष चोपड़ा, धर्मेंद्रसिंह बागेड़ी एवं शैलेन्द्र तिवारी सहित अन्य साथियों द्वारा किया गया।
इस अभियान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए महक संस्था के अध्यक्ष श्री मोड़ीराम जी सोलंकी ने कहा इस पुण्य अभियान मेँ जो भी सदस्य शामिल होना चाहते हैं उन सभी का स्वागत हैं हम इस अभियान को दिन प्रतिदिन विस्तारित करते जायेंगे. महक संस्था का यह अभियान पूरे शहर मेँ जारी रहेगा ताकि भीषण गर्मी मेँ कोई भी पक्षी प्यासा ना रहे।
इस अवसर पर सर्वश्री सरोज चौधरी, राजू मलकानी, निरंजन गर्ग, सुरेन्द्र उपाध्याय, प्रकाश भटेवरा, योगेंद्र पुरोहित, रविंद्र मोदी, कैलाश वशिष्ठ, वर्धमान सराफ, अर्पित पोरवाल, कृष्णा केलवा,मुकेश धाकड़, जी.एस. खींची, नरेन्द्रसिंह डोडिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह डोडिया एवं आभार प्रदर्शन श्री निरंजन गर्ग ने किया ।