
रतलाम। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का वर्ष 2026 परिणाम घोषित किया गया था जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर के छात्र गर्वित चोरडिया को बिजनेस स्टडी में 80 में से केवल 13 अंक दर्शाये गए थे व पूरक दी गई थी। छात्र चोरडिया ने उत्तर पुस्तिका का री टोटलीग करवाया तो उसे बिजनेस स्टडी में 80 में से 73 अंक प्राप्त होने की जानकारी मंडल ने दी। इस परिणाम के पश्चात छात्र चोरडिया का परीक्षा परिणाम अब बदल गया तथा छात्र गर्वित चोरडिया परीक्षा परिणाम बदल गए वे अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण हुए व उनका परिणाम अब 91.4 प्रतिशत हो गया तथा विद्यालय में उनका तृतीय स्थान हो गया हे । छात्र चोरडिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।