बीमा सखी योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ने हेतु बैठक का आयोजन

रतलाम 8 मई । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्व-सहायता समूहों की दीदीयों को भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘‘बीमा सखी योजना’’ से जोड़ने हेतु बैठक का आयोजन हुआ।
आयोजित बैठक में भारतीय जीवन बीमा निगम काटजू नगर शाखा प्रबंधक आलोक प्रकाश तिवारी एवं मुख्य जीवन बीमा सलाहकार दीपक तनपूरे द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को बीमा सखी योजना की जानकारी से अवगत कराया। पूर्व से इस योजना में कार्यरत् समूह की दीदीयों द्वारा अपने अनुभव बैठक में साझा किये। जिसमें समूह की महिलाओं ने बताया कि पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर वे बीमा सखी बनी एवं वर्तमान में 7 से 15 जार रूपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रही है।
बैठक में सिटी मिशन मैनेजर सुश्री नेहा कुवाल एवं श्रीमती ललीता बरड़े सहित स्व सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound