ऐतिहासिक उपलब्धि: जस्टिस जे.के. रांका के अध्यक्ष बनने पर भव्य अभिनंदन और संतों का लिया आशीर्वाद

उपाध्याय पूज्य गौतम मुनि जी म. सा. एवं अनुष्ठान आराधिका डॉ. कुमुदलता जी म. सा. के दर्शन वंदन किए

रतलाम 9 मई। न्यायिक जगत में जैन समाज का नाम रोशन करने वाले जस्टिस जे.के. रांका, जिन्हें हाल ही में ‘एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट ऑफ इंडिया’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, के ढोढर आगमन पर समाज ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जस्टिस रांका ने विभिन्न जैन संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जस्टिस रांका ने गाँव ढोढर पहुँचकर अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका शासन प्रभाविका डॉ. कुमुदलता जी म. सा., डॉ. महाप्रज्ञा जी म. सा., डॉ. पद्मकीर्ति जी म. सा. एवं साध्वी राजकीर्ति जी म. सा. आदि ठाना 4 के दर्शन-वंदन किए। महासती जी के सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा हुई और उन्होंने जस्टिस रांका को उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। पूज्य महासती वृन्द ने ‘बधाई गीतिका’ के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत भी किया। इसके पश्चात, आपने जैन स्थानक में विराजित उपाध्याय गौतम मुनि जी म. सा. एवं पूज्य वैभव मुनि जी म. सा. आदि संतों के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।
समाज द्वारा भव्य अभिनंदन
जस्टिस रांका की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्थानीय जैन श्रावक संघ ढोडर ने उनका भावभीना अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा शेखर जी नाहर, रतलाम से राष्ट्रीय प्रचार मंत्री निलेश बाफना ने जस्टिस रांका का स्वागत शाल और माला पहनाकर उनका बहुमान किया। उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने संबोधन में कहा कि जस्टिस जे.के. रांका का इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होना पूरे देश के जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली पल है। उनकी यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस कार्यक्रम में ढोढर एवं आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे, जिन्होंने जस्टिस साहब को बधाई देते हुए उनके प्रति हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound