रेडक्रॉस नविन कार्यालय एम्बुलेंस व हेल्पलाइन का हुआ शुभारंभ

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा नवीन कार्यालय नवीन एम्बुलेंस एवं नवीन हेल्पलाइन के शुभारंभ का कार्यक्रम गुलाब चक्कर स्थित नवीन भवन पर संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं रेडक्रास संस्थापक हेनरी दयुनोट की तस्वीर पर माल्यार्पण हुआ रेड क्रॉस मंत्र का वाचन संचालक राजेश राका ने किया।
कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री श्री हिम्मत जी कोठारी के मुख्य अतिथि एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा व दानदाता विकास सरदारमल छाजेड जयंतीलाल डांगी हीरालाल दांगी के अतिथ्य में संपन्न हुआ। स्वागत भाषण रेडक्रॉस चेयरमैन प्रितेश गादिया ने दिया जिसमें उन्होंने अतिथि के स्वागत के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे हैं एंबुलेंस सेवा ब्लड बैंक जन औषधि केंद्र चिकित्सा ट्रेनिंग प्रोग्राम वृद्ध आश्रम दवाई दुकान सोनोग्राफी सेंटर आदि के बारे में बताते हुए कहा कि दानदाताओं ने जो विश्वास हम पर जताया वह विश्वास को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही आदरणीय अतिथि के माध्यम से शासन से मांग की थी रतलाम में अति शीघ्र कैंसर कीमो सेंटर रेड क्रॉस के माध्यम से प्रारंभ हो साथ ही दो नवीन घोषणा भी की जिसमें सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में दवाई संग्रहण केंद्र जूनियर रेड क्रॉस के माध्यम से खोले जाएंगे एवं रेड क्रॉस सेवा संकुल आरएसएस का निर्माण भी अति शीघ्र करके बच्चों एवं युवाओं को सेवा के इस प्रकल्प से जोड़ेंगे। तत्पश्चात दानदाता विकास छाजेड़ जयंतीलाल डांगी ने भी अपना उद्बोधन मैं पूर्व रेड क्रॉस अध्यक्ष स्व.श्री महेंद्र जी गादिया को याद कर उनकी सेवा को नमन किया नगर निगम अध्यक्ष मनीष जी शर्मा ने रेडक्रॉस से सेवा कार्यों की अनुमोदना करते हुए यह क्रम सतत जारी रहे ऐसी कामना की।
मुख्य अतिथि हिम्मत जी कोठारी ने कहा कि रेड क्रॉस का कार्य पिछले कई वर्षों से चल रहा है जिसमें पूर्व संचालक मंडल द्वारा कई विशेष कार्य किया एवं नवीन संचालक मंडल भी नए आयाम लेकर समाज जन के बीच में पहुंच रहा है समाज की सेवा का उद्देश्य हमारे जीवन में होना चाहिए हम अपने लिए जिए तो क्या जिए ऐसे भाव उन्होंने रखकर सभी दानदाताओं को व संचालक मंडल को शुभकामना प्रेषित की तत्पश्चात सहयोगी एवं नेत्रदान करने वालों का भी सम्मान किया गया जिसमें हार्दिक मेहता अक्षय संघवी राजेश महेश्वरी कुसुम मूनत आदि का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का समापन संचालक सुलोचना शर्मा द्वारा राष्ट्रगान कर एवं सचिन मानस पुरोहित द्वारा आभार मानकर किया गया कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रेड क्रॉस के वाईस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लूनिया, संचालक मंडल अशोक जैन, लाला, हेमंत मूणत , सुनील पारीक, दिनेश बरमेचा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, जूनियर रेड क्रॉस के सुभाष कुमावत, जय तलेरा, अनिल झालानी, बबीता श्रीवास्तव, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जैन सोशल ग्रुप, सेवा भारती, दोस्ती फाउंडेशन, सनातन सोशल ग्रुप, सिंधी समाज, माहेश्वरी समाज, सकल जैन श्री संघ आदि से कई पदाधिकारी उपस्थित थे। नविन कार्यालय नवीन एम्बुलेंस हेल्पलाइन उपकरण का उद्घाटन अतिथि संचालक मंडल मतदान दाताओं द्वारा भारतीय परंपरा अनुसार कुमकुम अक्षत लगाकर व फीता खोलकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound