
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । अंजनी नगर में 10 मई रविवार को विधान पात्रों चयन विधान महोत्सव, बुधवार 20 मंई से 24 मई रविवार तक पंच दिवसीय आदित्योत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पंच दिवसीय महोत्सव आदित्योत्सव के अंतर्गत श्री चंद्रप्रभु माँगलिक भवन, अंजनी नगर, इंदौर में विधान पात्रों का चयन रविवार 10 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे से किया जाएगा। पावन मंगलमय सानिध्य विशुद्ध कुल गोरव श्रुत संवेगी महाश्रमण मुनि श्री आदित्य सागर जी श्रुतप्रिय मुनि श्री अप्रमित सागर जी सहजानंदी मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्रेयस सागर जी संसघ के सानिध्य में महोत्सव के पात्रों का चयन एवं। गुरु देव की मंगल देशना सम्पन्न होगी।
आगामी विधान महोत्सव के लिए पावन आशीर्वाद प्रदाता श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ।
पंच दिवसीय महोत्सव
- 20 मई 2026 बुधवार – 7 वाँ जैनत्व दाम्पत्य संस्कार प्रातः 6:30 बजे से
- 21 मई 2026 गुरुवार – सर्वोदय सर्व विघ्नहरण श्री भक्तामर विधान प्रातः 6:30 बजे
- 22 मई 2026 शुक्रवार- शांति करण-मनोरथ पूरण श्री शांतिनाथ ऋद्धि विधान प्रातः 6:30 बजे
- 23 मई 2026 शनिवार-सर्वदोष-निवारक कल्पतरू कल्याण मंदिर विधान प्रातः 6:30 बजे
- 24 मई 2026 रविवार – श्रुत संवेगी परम पूज्य मुनि श्री आदित्यसागरजी महाराज का 40वाँ अवतरण दिवस प्रातः 8:00 बजे
सकल जैन समाज एवं गुरु भक्तों के सानिध्य में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा । आयोजक श्री पार्श्वनाथ दि. जैन पंचायती मंदिर, अंजनी नगर, इंदौर के देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी , राजेश काला आदि ने सर्व समाज को सभी कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें।