अब थाना परिसर में आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

थाना प्रभारी कर रहे नवाचार

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। आईपीएस प्रशिक्षु वैभव प्रिय ने चार्ज लेने के बाद थाना परिसर की रंगत बदलते हुए नवाचार करने के प्रयास किए है। जिससे थाना परिसर में आने वाले लोगों की मानसिकता में बदलाव आए एवं उन्हें एक अच्छा माहौल मिले। थाना परिसर में जब यहां कोई भी आता था तो पीने के पानी की बड़ी समस्या थी ।स्टाफ के लिए तो पानी की केन आ जाती थी लेकिन अन्य लोगों को पानी के लिए विशेषकर भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था। इसी पीड़ा को समझते हुए वैभव प्रिय ने जन सहयोग से थाना परिसर में प्रवेश करते ही एक वाटर कूलर लगवाया है। जिसका शुभारंभ स्टाफ के साथ थाना प्रभारी ने किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिसर में ही वालीबाल ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। जिससे खेल प्रेमियों को सुविधा होगी।बता दे इसके पहले थाना प्रभारी द्वारा जनसहयोग से नगर में 28 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है।

Play sound