गोविन्द मालू की स्मृति में आयोजित वैचारिक गोष्ठी में गोविंद काकानी का किया सम्मान


इंदौर । राजनीति में सेवाभावी कार्यकर्ता बनना बड़ा कठिन है। इसमें परिश्रम के साथ धैर्य का होना भी जरूरी है। इसमें मेहनत तो बहुत अधिक है। अच्छा कार्यकर्ता अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से बनता है। यह विचार म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सम्मान करते हुए इंदौर प्रेस क्लब तथा संस्था आनंद गोष्ठी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविन्द मालू के गोविन्द गाथा कार्यक्रम के अंतर्गत जाल सभागृह में व्यक्त किये | मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर , पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक माधव मारू, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला एवं उष्मा मालू द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद काकाणी का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकानी, सदस्य गरिमा काबरा, भावना सोमानी, गौरव काकानी, प्रशांत सोमानी, रत्नेश राठी एवं लव गोविंद मालू परिवार के परिजन द्वारा समस्त अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्पाहार से स्वागत किया |कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने एवं आभार अध्यक्ष दीपक कर्दम ने माना।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मैंदोला, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, केके मिश्रा, हरिनारायण यादव, ललित पोरवाल, सूरज कैरो, सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी,सामाजिक, साहित्यिक, राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।