
रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरलाल डामर व राष्ट्रीय एसटी एसी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष शैतान सिंह हाडा के नेतृत्व में गत दिनों झाबुआ – रतलाम के संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह के रतलाम प्रवास के दौरान एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मांग की है कि मोरवानी स्टेशन पर मेमू ट्रेन का स्टॉपेज होना चाहिए , जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी ना हो । अभी वर्तमान में मेमू ट्रेन का स्टापेज रतलाम में है जिससे मोरवानी के आसपास लगने वाले कई ग्रामीण क्षेत्र कनेरी पंचायत,सागोद पंचायत , राजपुरा पंचायत तितरी पंचायत आदि क्षेत्रों के यात्रियों को रतलाम से वापस मोरवानी जाना पड़ता है , इस कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है । अत: मेमू ट्रेन का स्टापेज मोरवानी स्टेशन किया जाये , जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो । ज्ञापन देते समय कैलाश चंद्र निनामा , नंदू भगत , प्रकाश भाभर , अनिल निनामा, लक्ष्मण हाड़ा, सेवाराम भगोरा, नाहरसिंह कटारा, विक्रम भाभर आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे ।