जैन सोश्यल ग्रूप जावरा परिवार द्वारा नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण कैम्प का आयोजन 12 अप्रैल सोमवार को

जावरा (अभय सुराणा)। पुरे विश्व को कोराना नामक वायरस के कारण भयावह त्रासदी का सामना करना पड रहा है इस बीमारी के कारण कई जाने चली गई जिसके कारण कई परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड रहाँ है देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पुरे भारतवर्ष में 45 से अधिक उम्र वाले युवा, बुजुर्गो एवं मातृशक्ति का टीकाकरण का कार्य नि:शुल्क रुप से चल रहाँ है सेवा के क्षेत्र में जैन सोश्यल ग्रुप जावरा परिवार के जेएसजी जावरा मैन, जेएसजी जावरा मैत्री, जेएसजी जावरा गोल्डन, जेएसजी जावरा सेंट्रल, जेएसजी जावरा नवकार, जेएसजी जावरा मुस्कान, जेएसजी जावरा संगीनी के सयुंक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग जावरा के सहयोग से समग्र जैन सोश्यल ग्रूप जावरा परिवार द्वारा नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन(टीकाकरण कैम्प) का आयोजन दिगंबर जैन मागंलीक भवन सोमवारिया पर 12 अप्रैल सोमवार को प्रात: 9:30 बजें से आयोजित किया जा रहाँ है
उक्त जानकारी देते हुए जेएसजी म.प्र.रीजन के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप रांका, ने बताया की 1 जनवरी 1977 के पूर्व के सभी 45 वर्ष से अधिक युवाओं एवं बुजुर्गो एवं मातृशक्ती से निवेदन है कि जिनका टिकाकरण नहीं हुआ है वह कृपया समय पूर्व आकर रजिस्ट्रेशन करवाकर कोविड वैक्सीन का टिका लगा कर अपने को एवं दुसरो को सुरक्षित करें ओर दूसरों को भी इसके लिये जागरूक कर कोविड वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करे । कैंप को सफल बनाने कि अपील जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय सहसचिव अनिल धारीवाल, जेएसजीआईएफ म. प्र. रीजन के सचिव राहुल चपडोद, जेएसजी मैन अध्यक्ष शेखर नाहर, जेएसजी मैत्री अध्यक्ष राजीव लुक्कड, गोल्डन अध्यक्ष तपन नाहटा, सेंट्रल अध्यक्ष ललित जैन, नवकार अध्यक्ष मनोज मेहता, मुस्कान अध्यक्ष मनीष मेहता, संगीनी अध्यक्षा रश्मि कावडीया ने की है।