देश की उन्नति के लिए मुस्लिम समाज को भी अब पूरी ताकत के साथ भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे चलना होगा: शेरानी



रतलाम । उक्त विचार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अयोजित नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष उनकी पूरी टीम और भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी द्वारा कहीं गई।
पोरवाल ने ये भी कहा कि रतलाम शहर में अनेक कार्य चल रहे हैं और अनेकों को प्रारम्भ करना है जैसे ट्रांसपोर्ट नगर के साथ अन्य कालोनियों का विकास उनकी प्रथमिकता रहेगी। शहर विधायक कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप के रतलाम के विकास के विज़न को पूरा करना और मध्य प्रदेश के शासन से अधिक का अधिक बजट की स्वीकृति करवा कर रतलाम विकास प्राधिकरण अपने विकास के उद्देशय के पथ पर चलता रहेगा। कार्यक्रम को भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन ने भी संबोधित किया।
आर.डी.ए.अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, जिला उपाध्याक्ष जुबिन जैन, आर.डी.ए सदस्य राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मोर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर मंचासीन रहे । सभी का उपस्थितजनो ने पुष्पमाला से, पगड़ी पहनाकर एवं ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, जिला अध्यक्ष वक्फ बोर्ड बबलु पटेल, जिला अध्यक्ष हज कमेटी फैयाज खान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी, जिला वक्फ बोर्ड सचिव सलीम कुरेशी, अंजुमन नायब सदर महमूद भाई, इमरान रहमानी, रईस कुरेशी, अख्तर हुसैन, असलम खान, जाकिर हुसैन, अब्दुल शेरानी, जाकिर हुसैन फक्का, आसिफ अंसारी, तकमील रहमानी, सलीम कुरेशी सदर, शेख अजहरुद्दीन, साजिद अंसारी, इमरान खान, सराफज़ हुसैन, आशिक खान, इफ्तेखार शेरानी, इरफान खान आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रो इमरान हुसैन ने एवं आभार मुबारिक शेरानी ने माना।