पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गोहत्या रोकने हेतु जनजागरण अभियान तेज

अभय सुराणा ने गोभक्तों से राज्यपाल प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को पत्र लिखने का किया आह्वान

जावरा। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने देशभर के गोभक्तों से आह्वान किया है कि वे पश्चिम बंगाल में आगामी बकरीद 2026 के अवसर पर गोहत्या रोकने हेतु राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को पत्र लिखकर जनमत प्रकट करें।
आपने बताया कि अ.भा. जैन देकर विचार मंच के प्रणेता सेकडो गौशालाएं खुलाने वाले गो प्रेमी राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश एक लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत हे।
सुराणा बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद अब गोभक्तों को अपेक्षा है कि कोलकाता हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2010 से 2025 तक दिए गए आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर बकरीद के अवसर पर गोहत्या को खुली छूट दी, जो न्यायपालिका की अवमानना के समान है।
सुराणा ने कहा कि 26 मई 2026 को आने वाली बकरीद पर प्रदेश में गोहत्या पूर्णतः प्रतिबंधित हो तथा हाईकोर्ट के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए। इसके लिए देशभर के गोसेवकों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पत्र भेजने का आग्रह किया गया है।
अभय सुराणा के के साथ ही सुशील कोचट्टा पुखराज पटवा अभय श्रीमाल राजकुमार हरण अशोक लुक्कड़ बसंतीलाल चपडोद नेमीचंद जैन प्रदीप सेठिया शेखर नाहर अनिल धारीवाल निलेश सुराणा वीरेंद्र रांका अशोक झामर अनिल श्रीश्रीमाल आनंदीलाल लोढ़ा रमणीक जैन पुष्पेंद्र गंगवाल मनीष भटेवरा ऋषभ छाजेड़ अयांश सुराणा आदि ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, आस्था एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है तथा उसकी रक्षा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound