
रतलाम । रतलाम रेल मंडल को पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक दक्षता शील्ड 2025-26 प्राप्त होने पर मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार का ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर गर्म जोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सोमवार प्रात 10:30 जैसे ही मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल कार्यालय में प्रवेश किया रेलवे पेंशनर्स ने बड़ी तादाद में एकत्रित होकर पुष्पमाला से लाद कर अश्विनी कुमार का स्वागत किया तथा संगठन की ओर से अभिनंदन पत्र भी प्रदान किया।
कुमार की सरल सहज झलक दिख रही थीं जब उन्होंने स्वागत करने सभी वाले पेंशनरों का हार पुनः पेंशनरों को पहनाकर यह कहा कि आप की भी उसमें अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी है। यह दक्षता शील्ड रेलकर्मियों अधिकारियों की सामूहिक कार्यदक्षता ,कार्य कुशलता का परिणाम है। आपने जो आज सम्मान दिया निश्चित रूप से पूरा रेल प्रशासन आपके प्रति कृतज्ञ है। आप स्वस्थ रहें यही आपको मैं शुभकामनाएं देता हूं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास वरिष्ठ सलाहकार एवं पूर्व मंडल मंत्री रामखेलावन कुमायूं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर पचौरी, देवेंद्र वर्मा, यू एल जायसवाल, एम ए खान राजा भैया ,अरुण वाडकर ,सुधीरकांत दुबे, चांदनारायण जी, महेश कुमार, कमलजीत सिंह, राजेंद्रसिंह झाला, जसवंतसिंह, अलका खोड़, दशरथ शर्मा ,सुरेश वर्मा,डी आर वर्मा, राजेंद्र कुमार मरमट आदि उपस्थित रहे।