वार्ड 31 में होंगे 20 लाख की राशि से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़कें

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 11 मई । वार्ड क्रमांक 31 काजीखान की मस्जिद गली नम्बर 1 व 3 में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्शद करण कैथवास व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड क्रमांक 31 काजीखान की मस्जिद गली नम्बर 1 व 3 में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य 20 लाख की राशि से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकांे को आवागमन में सुविधा होने के साथ क्षेत्र स्वच्छ, सुन्दर व विकसित दिखाई देगा।
उन्होने कहा कि नगर एवं नागरिकों के हित में नगर निगम परिषद अपना कार्य तो कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि अपने घरो, दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्कीकरण कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भाग में डालकर नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड संयोजक योगेश कैथवास, जोगेन्द्रसिंह भदौरिया, सरफराज हुसैन, अशफाक खान, मोहम्मद अंसार, महबुब, गौरव दारवा, नूर मोहम्मद सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।