मोचीपुरा चौराहा से शनि मंदिर तक बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 11 मई । वार्ड क्रमांक 38 में मोचीपुरा चौराहा से शनि मंदिर तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष निलेष गांधी, क्षेत्रिय पार्षद वहीद शैरानी क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड क्रमांक 38 में मोचीपुरा चौराहा से शनि मंदिर तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य निर्माण कार्य 18 लाख की राशि से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकांे को आवागमन में सुविधा होने के साथ क्षेत्र स्वच्छ, सुन्दर व विकसित दिखाई देगा।
उन्होने कहा कि नगर एवं नागरिकों के हित में नगर निगम परिषद अपना कार्य तो कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि अपने घरो, दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्कीकरण कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भाग में डालकर नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुबारिक खान, विमल छिपानी, पार्षद कमरूद्धीन कचवाय, नासिर कुरेशी, मो0 सलीम बागवान, फखरूद्धीन मंसुरी, पूर्व एल्डरमेन जमील पटेल के अलावा अफजल नेता, आसिफ पहलवान, सलीम कुरेशी, अताउर रहमान, शाहिद एडव्होकेट, नौशाद कुरेशी, सुलेमान खान, फिरोज खान, परवेज खान, अलियान खान सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।