आईटीआई में 13 मई को प्लेसमेंट केम्पस का आयोजन

रतलाम 11 मई। प्राचार्य आद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बाजना ने बताया कि सुजलॉन कंपनी के बदनावर तथा इप्का फैक्ट्री रतलाम स्थित प्लांट के लिये कंपनी द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा 13 मई को आईटीआई परिसर बाजना मे पुरूष एवं महिला दोनों आवेदकों के लिये प्लेसमेंट केंपस का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिसमें अस्थायी वर्कमेन के लगभग 100 पदो के लिए 8वी, 10वी आईटीआई एवं 12 वी उत्तीर्ण, 18 से 40 वर्ष के युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते है। इसके अंतर्गत शासकीय एवं निजी आईटीआई दोंनों मान्य होंगे, 8 वीं पास उम्मीदवार को कलेक्टर रेट अनुसार, आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार को 15975 रूपए प्रतिमाह, 12 वी पास उम्मीदवार को 14759 रूपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इक्ष्छुक आवेदक प्लेसमेंट केम्पस में सम्मिलित होने के लिये लिंक https://forms.gle/U6QKvCG5a2ESBjem6 पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है।