रेड क्रॉस सोसाइटी जावरा ने किया स्टाफ नर्सो का सम्मान

जावरा (अभय सुराणा) । 12 मर्ई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रेडक्रास अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल के निर्देशानुसार अस्पताल प्रभारी डॉक्टर दीपक पालडिया डॉ अतुल मंणडवारिया और रेडक्रास चैयरमैन वीरेन्द्र सिसोदिया की उपस्थिति में चिकित्सालय में पदस्थ समस्त स्टाफ नर्स का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पालडिया ने कहा कि चाहे हालात कितने भी खराब हो नर्स के द्वारा हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर चैयरमैन वीरेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि नर्स अपनी हर तकलीफ को भुलाकर दूसरों की तकलीफ दूर कर अपने जख्मों को छोड़ मरीजों के जख्म पर मरहम लगाने का काम करती है।
इस अवसर पर इंचार्ज सिस्टर खेरुन्निसा खान, वैशाली वसुनिया, निक्की झरवडे ,पदमा चन्द्रावत , भाविनी, रिना सोलंकी, शशि कला वर्मा लक्ष्मी निनामा, श्वेता सिंह शिरोमणि एवं अंजू के साथ पूरे स्टाफ का सम्मान कर मिठाई वितरित की गई । उक्त कार्यक्रम में रेडक्रास सोसायटी पदाधिकारि वाइस चेयरमैन प्रदीप दसेड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर, गगन श्रीमाल, नरेश मारवाड़ी, नन्द किशोर मादलिया, राजेश सघवी, मुकेश भाटी, शिवेंद्र माथुर एवं भुपेंद्र सांरडा के साथ रेडक्रास स्टाफ एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound