दिगंबर जैन आम समाज संगठन द्वारा शिक्षा सहायता योजना 2026-27 के आवेदन फॉर्म 17 मई को वितरित होंगे

  • 90% अंक वाले मेधावी विद्यार्थियों का होगा विशेष सम्मान
  • परम पूज्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्यसागरजी महाराज, श्रुत प्रिय मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज सहजानंदी मुनि श्री सहज सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्रेयस सागर जी महाराज का मिलेगा पावन सान्निध्य

इंदौर । दिगंबर जैन आम समाज संगठन, इंदौर एवं श्रुति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्षा अनुसार संचालित शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 17 मई 2026 को दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक श्री चंद्रप्रभु माँगलिक भवन, अंजनी नगर, एरोड्रम रोड, इंदौर में किया जाएगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर पावन सान्निध्य: श्रुत संवेगी महाश्रमण परम पूज्य आदित्यसागरजी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा, जिनका आशीर्वाद सभी विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार वीणा सेठी
योजना के बारे में बताया कि यह योजना केवल इंदौर में अध्ययनरत जैन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना है।
महत्वपूर्ण निर्देश: योजना संयोजक चिराग जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म विद्यार्थियों को उसी दिन भरकर कार्यक्रम स्थल पर ही जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात न तो फॉर्म वितरित किए जाएंगे और न ही जमा किए जा सकेंगे।
आवश्यक दस्तावेज: विद्यार्थियों से आग्रह है कि फॉर्म प्राप्त करने हेतु वे अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो, पिछली कक्षा/अंतिम परीक्षा की अंकसूची की फोटोकॉपी, स्कूल/कॉलेज का फीस विवरण, परिवार की आर्थिक स्थिति संबंधी दस्तावेज एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी अवश्य लेकर आएं।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: संगठन द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले जैन समाज के विद्यार्थियों का कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी अपनी अंकसूची की फोटोकॉपी दिनांक 15 मई 2026 तक योजना संयोजक चिराग जैन के व्हाट्सएप नंबर 98260-88468 पर प्रेषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound