अतिक्रमण की 2 दुकानों की भूमि है निगम स्वामित्व की

रतलाम 12 मई । नगर निगम स्वामित्व के कोठारी मार्केट की दुकान नम्बर 49 के पीछे व साईड की गली पर दुकान 49 किरायेदार बैबी मैथयूस द्वारा अतिक्रमण कर 2 दुकाने निर्मित कर संगीता आईस कैंडी व चाय सुट्टा बार को किराये पर दिये जाने के संबंध में नगर निगम द्वारा उक्त दुकानों को सील करने पर संबंधित द्वारा न्यायालय पर वाद दायर करने पर न्यायालय द्वारा दायर प्रकरण खारिज किया।
नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम स्वामित्व के कोठारी मार्केट की दुकान नम्बर 49 के पीछे व साईड की गली पर दुकान 49 किरायेदार बैबी मैथयूस द्वारा अतिक्रमण कर 2 दुकाने संगीता आईस कैंडी व चाय सुट्टा बार को किराये पर दिये जाने पर विभाग द्वारा उक्त दोनो दुकानों को सील कर दुकान नम्बर 49 को सील से मुक्त रखा गया था। अतिक्रमण कर निर्मित की गई दोनो दुकाने सील करने पर बैबी मैथयूस द्वारा न्यायालय में वाद दायर किया गया था। न्यायालय द्वारा उक्त भूमि को निगम स्वामित्व की बताते हुए प्रकरण खारिज किया गया।