- बिना सूचना के अनुपस्थित 15 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
- एस.के. किराना एवं जनरल स्टोर से 55 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त
- कचरा एवं गंदगी करने पर पंचान ओसवाल धर्मशाला पर 2000 रूपये का जुर्माना



रतलाम 12 मई । रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थय विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का कार्य करवाया गया।
नगर निगम के स्वास्थय अमले द्वारा मुखर्जी नगर, नाहरपुरा अण्डा गली, शैरानीपुरा जमातखाने के पीछे वार्ड 30 कब्रस्तान के पीछे वाले नाले की सफाई की गई। अशोक नगर, ज्योति नगर, हरमाला रोड, बीचलावास, मालीकुआं, नीमचौक, टाटा नगर की नालियों की सफाई। काटजू नगर व काटजू नगर ब्रीज के नीचे की सफाई करवाई तथा होमगार्ड कॉलोनी में एस.के. किराना एवं प्लास्टिक से 55 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त कर 1000 की राशि का जुर्माना किया गया। इसके अलावा कचरा एवं गंदगी करने पर पंचान ओसवाल धर्मशाला पर 2000 की राशि का जुर्माना किया गया।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 15 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।