लगेज केरियर लगे 5 यात्री वाहनों पर चालानी कार्रवाई

स्लीपर कोच बसों की चेकिंग में 41950 रूपये समन शुल्क वसूला

रतलाम 12 मई । जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि जिले में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा छत के उपर सामान रखे जाने हेतु लगेज केरियर लगी स्लीपर कोेच यात्री वाहनों के विरूद्ध संयुक्त रूप से चैकिंग की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान 24 स्लीपर कोच बसे चैक की गई जिसमें से 05 यात्री वाहनों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम में उल्लेखित विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क राशि 41,950 रूपये वसूल की गई। साथ ही लगेज केरियर लगे वाहनों के चालकों को समझाईस दी गई की वह वाहनों के उपर से लगेज केरियर हटवाया जाकर वाहन का सत्यापन वाहन पंजीकृत परिवहन कार्यालय से करावें तथा सत्यापन रिपोर्ट से परिवहन कार्यालय को अवगत कराए। साथ ही वाहन का बीमा, पी.यू.सी., फिटनेस, परमिट, ड्रायविंग लायसेंस वैध अवस्था में रखे एवं वाहन का आपातकालीन दरवाजा व खिड़की चालू अवस्था में रखते हुए इनके पास सीटों का उपयोग न करें। इस प्रकार की कार्यवाही परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Play sound