जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न


रतलाम 12 मई । कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, गृह आधारित नवजात शिषु सुरक्षा, एसएनसीयू, नॉन कम्युनिकेबल डिसीज, टीबी कार्यक्रम अनिवार्य दवाओं की उपलब्धता, सिकल सेल, टेली कंसल्टेशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मलेरिया, अंधत्व आईडीएसपी के संबंध में विस्तर से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक में संयुक्त रूप से आंकड़े प्रस्तुत किए जाए तथा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग मिलकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को सेवाएं प्रदान करें। गर्भवती महिलाओं की प्रथम जांच गर्भ के 12 सप्ताह के अंदर सुनिश्चित की जाए। गर्भवती महिलाओं की अनुमानित प्रसव तिथि के आधार पर लाइन लिस्ट बनाकर समय पर बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराया जाए। कलेक्टर ने कम उपलब्धि प्राप्त करने वाले चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए ।
बैठक में कलेक्टर ने सेक्टर मेडिकल ऑफिसर मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे हैं कार्य की प्रति सप्ताह समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करके पॉजिटिव मरीजों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधौलिया , डी पी एम श्रीमती अर्चना राठौर , डब्लू एच ओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ रितेश बजाज , जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री कमलेश मुवेल, आरबीएसके मैनेजर श्री मोहन कछावा , एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल कुमार यति , जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेंद्र मोर्य , डी एच ओ डॉक्टर राजेश मंडलोई , जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोड़ा , जिला मलेरिया सलाहकार डॉ प्रमोद प्रजापति , एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, जिला एम एंड ई अधिकारी सुश्री श्वेता बागड़ी , जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा सहित खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा सीडीपीओ उपस्थित थे।