महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया आरडीए अध्यक्ष श्री पोरवाल का सम्मान

रतलाम। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के प्रतिनिधि मंडल ने शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल के रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर उनके टीआईटी रोड स्थित निवास पर मुलाकात कर बधाई दी एवं शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार जैन ने बधाई देते हुए मनोहर पोरवाल के मनोनयन पर शहर विधायक एवं एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप का आभार व्यक्त किया और विश्वास व्यक्त किया कि निश्चित ही मनोहर पोरवाल के नेतृत्व में रतलाम शहर विकास पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। इस अवसर पर श्री पोरवाल ने बताया की रतलाम विकास प्राधिकरण, शहर को शीघ्र ही शहर की सबसे बड़ी और विकसित कॉलोनी की सौगात प्रदान करेगा और साथ ही रतलाम विकास प्राधिकरण के माध्यम से शहर में सौंदर्यीकरण के भी कई कार्य किये जाएंगे। मनोहर पोरवाल का स्वागत एवं सम्मान संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार जैन, संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़, विशाल वर्मा, राजेंद्र मूणत एवं शुभम भंडारी ने किया। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound