रतलाम । आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रतलाम शासकीय मेडिकल कॉलेज की अधीक्षक डॉ शशि गांधी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मरीजों एवं मरीजों के परिजन की सहायता हेतु हेल्प डेस्क हेतु मेडिकल कालेज परिसर में शीघ्र जगह देने की मांग की जिससे मरीजों के परिजनों को भोजन परिवहन एवं दवाई संबंधी सहायता दी जा सके! साथ ही परिसर में सीसी कैमरे लगवाने की मांग की।
साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज में उपस्थित परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। परिजनों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को अस्पताल में सफाई एवं मुलाकात ना होने पर शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या कमरुद्दीन कछवाय, महामंत्री शैलेंद्र सिंह अठाना ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, एवं संजय खंडकर उपस्थित थे ।