मेडिकल कॉलेज को अति आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई, भर्ती मरीजों के उपचार में मदद मिलेगी

रतलाम। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीजो के लिए रविवार को राकेश सकलेचा मित्रमंडल ने अति आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध कराए। कॉलेज के प्रभारी डीन डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता को इन दवाईयों की खेप पीडि़त मानवता की सेवा की दृष्टि से प्रदान की गई। इस दौरान रेडक्रास समिति के पूर्व संचालक समाजसेवी सुशील मूणत उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक इंजेक्शन मेरोपिनम 1 ग्राम के 300 इंजेक्शन, एनक्सोपीरिन 60 एमजी के 300 इंजेक्शन , टज़ार 4.5 एमजी के 80 इंजेक्शन और मिथायलप्रेडनीसोलान 40 एमजी इंजेक्शन के 100 नग उपलब्ध कराए गए है।

Play sound