
जावरा (अभय सुराणा)। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैन, जावरा गोल्डन,जावरा मैत्री,जावरा सेंट्रल,जावरा मुस्कान व जावरा संगिनी के संयुक्त तत्वाधान एवं स्वास्थ विभाग जावरा के सहयोग से कोविड 19 प्रतिरोधक टीकाकरण शिविर में 120 व्यक्तियों ने वेक्सीनेशन करवाया। टीकाकरण शिविर का अवलोकन क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर जेएसजीआईएफ के सह सचिव अनिल धारीवाल,रीजन सचिव राहुल चपडोद,रीजन कोषाध्यक्ष पंकज कांठेड़ के साथ ही जेएसजी मैन अध्यक्ष शेखर नाहर,गोल्डन अध्यक्ष तपन नाहटा,मैत्री अध्यक्ष राजीव लुक्कड़,सेंट्रल अध्यक्ष ललित जैन,मुस्कान अध्यक्ष मनीष मेहता के साथ ही सभी ग्रुप्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की ।