
रतलाम 13 मई । रतलाम विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात शहर की कई सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं ने मेरा अभिनन्दन किया लेकिन आज स्वर्णकार समाज एवं श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के पदाधिकारियों द्वारा जो आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ उसे मैं भुलाए नहीं भूल सकता हूं आशीर्वाद पाकर में धन्य हो गया, अभिभूत हूं आप लोगों के स्नेह और आशीर्वाद से मेरे कार्यकाल को उपलब्धि भरा स्थापित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। आप लोग मुझे जो कोई भी कार्य सौंपेंगे मैं उसे पूरा करने हेतु कटिबद्ध रहूंगा यह बात RDA के नवनियुक्त उपाध्याय प्रवीण सोनी ने कही वह भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर पर अभिनन्दन समारोह में बोल रहे थे।
सोमवार को श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास द्वारा प्रवीण सोनी का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया था जिसमें श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह में, मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी समाज, महिला मंडल, युवा मंच के पदाधिकारियों और ट्रस्टी मौजूद थे। शुभारंभ भगवान शेषनारायण तथा अन्य विराजित भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ तत्पश्चात उपस्थित समाजजनों युवा तथा मातृशक्ति ने प्रवीण सोनी का अभिनन्दन करते हुए आशीर्वाद दिया।
न्यास संस्थापक नवनीत सोनी ने समाजहीत में समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ जी की शहर में प्रतिमा स्थापित करवाने में समाजजनों को सहयोग करने हेतु प्रवीण सोनी को निवेदन किया। सभा को रमेश सोनी सचिव ने संबोधित करते हुए सराफा बाजार में स्वर्णकार समाज के आराध्य देव अजमीढ़ जी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने पर जोर दिया। अध्यक्ष गजाधर जांगलवा, सचिव रमेश सोनी, उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजय सोनी, संतोष सोनी, अशोक सोनी, शैलेष जलोतिया, लक्की सोनी, विनोद सोनी, मुकेश सोनी, जगदीश सोनी, मोहित सोनी, संदीप सोनी, मोतीलाल सोनी, राजेन्द्र सोनी, राजेश सोनी, राजेन्द्र सोनी, भुपेंद्र सोनी, परसराम सोनी, श्रेय सोनी, शैलेन्द्र सोनी, श्रीमती कृष्णा देवी सोनी, सावित्री देवी सोनी, वंदना सोनी, मंजू देवी सोनी, शीतल देवी सोनी, अंजलि देवी सोनी, प्रतिभा देवी सोनी, शशी देवी सोनी, गायत्री देवी सोनी, ज्योति देवी सोनी, गायत्री देवी सोनी, अमितख देवी सोनी, संगीता देवी सोनी, उर्मिला देवी सोनी, पुष्पा देवी सोनी, डिम्पल देवी सोनी, शारदा सोनी, संगीता सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। संचालन अरविन्द सोनी ने तथा आभार इंदर सोनी ने माना।