

जावरा। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा SDMF योजना के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले रिटर्निंग वाल एवं उद्यान के शिलान्यास समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धर्म, समाज और जनप्रतिनिधियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में उपस्थित संत-साध्वी भगवंतों के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी उद्बोधन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जामय बना दिया।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण के रूप में जावरा की माटी की गौरव, अनुष्ठान आराधिका महासती डॉक्टर श्री कुमुदलता जी महाराज साहब का ओजस्वी एवं प्रेरणाप्रद उद्बोधन विशेष चर्चा का केंद्र रहा। महासती श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि “विकास केवल भवनों और उद्यानों का निर्माण नहीं, बल्कि संस्कार, स्वच्छता, पर्यावरण एवं जनसेवा की भावना का विस्तार भी है। जब जनप्रतिनिधि सेवा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हैं, तब नगर का वास्तविक उत्थान होता है।”
महासती डॉ. कुमुदलता जी महाराज साहब ने नगर के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित और जनकल्याण की योजनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनती हैं। उनके शब्दों ने उपस्थित जनसमुदाय को गहराई से प्रभावित किया। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने उनके विचारों का भावपूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रवर्तक विजय मुनि जी महाराज साहब एवं उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि जी महाराज साहब ने भी अपने मंगल प्रवचन में जनसेवा, नैतिकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए नगर विकास को सकारात्मक पहल बताया। इस अवसर पर उप प्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी मेवाड़ गौरव श्री वैभव मुनि जी महासती श्री पदम कीर्ति जी महासती श्री राज कीर्ति जी जी महाराज साहब का भी मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विजयनगर से पधारे सुरेशजी अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनम एवं मोहम्मद यूसुफ कड़पा की विशेष रूप से सराहना की गई। संतों ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा ने स्वागत भाषण दिया तथा कहा कि भी सभी संत-साध्वी भगवंतों के आशीर्वाद से नगर विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।। कार्यक्रम के दौरान धर्म, विकास और जनकल्याण का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। प्रोजेक्ट की एवं नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कड़पा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने दी। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जयकारे लगे राष्ट्रहित की बात की गई । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं मोहम्मद यूसुफ कड़पा द्वारा भी महाराज श्री से आगामी चातुर्मास जावरा में करने की पूरजोर विनती की गई जिसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा।कार्यक्रम का सफल संचालन अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने किया। तथा आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनीस ने माना। प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी महाराज साहब ने मंगल पाठ दिया।
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर डॉक्टर एचएस राठौर, शांतिलाल दसेड़ा, डॉ महावीर पामेचा, वर्धमान बोहरा, राजेश भरावा, बलवंत सिंह राठौर, अनिल पोखरना, अजीत चत्तर, सुरेन्द्र कोचट्टा, बाबूलाल खेमसरा, श्रीपाल कोचट्टा, सुजानमल कोचट्टा, महेंद्र गंगवाल, पंकज कांठेड़, राकेश मेहता, सुशील चपड़ोद, कमल चपड़ोद ,सुभाष खारीवाल ,जगदीश राठौड़, मोहन सैनी ,हीरालाल मेहता, अनिल सोनी ,श्रीमती संतोष शर्मा, नन्दू पहलवान,जावेद पापुलर,प्रकाश कोठारी, अशोक सेठिया, सुजानमल ओरा, मकसूद परदेशी ,अजीत रांका, फ़तेलाल बुरड़, बाबूलाल नींबे, अशोक सिसौदिया, नगीन सकलेचा, पारस गादिया, पीयूष कोचट्टा, राजेन्द्र कल्याणे, शांतिलाल डांगी, सचिन चोपडा, सुनील चोरड़िया, अनिल चत्तर ,कान्तु ओस्तवाल, अभय कोठारी ,संदीप रांका, शेखर नाहर, संजय सुराणा ,विनोद लूणिया ,सुरेन्द्र कुमार सुराणा ,नरेंद्र रांका ,अतर अली ,खालिद सर ,नगर पालिक चेयरमैन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी ,लोकेश विजवा ,इरफान मुबारक हुसैन, पार्षद श्रीमति राम कुंवर ओरा ,आकलिमा नाज ,सुलेमान सेठ ,अनिल मोदी, विनोद ओरा, निज़ामुद्दीन पेपा ,आमिर खान ,अनीश कल्याण, एवं नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।