
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की साधारण सभा 17 मई रविवार को महावीर बाग एरोड्रम रोड स्थित में। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार मंथन होगा। व्यापक सहभागिता सभी सभा सांसद एवं सभी जिनालयों के अध्यक्ष मंत्री को आह्वान किया गया है।
श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर की साधारण सभा का आयोजन रविवार, 17 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से एयरपोर्ट रोड इंदौर स्थित महावीर बाग परिसर में आयोजित की गई है। सर्व मान्य अध्यक्ष सामाजिक सांसद के आनंद गोधा ने बताया कि इस साधारण सभा में समाज के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा एवं विचार विमर्श मंथन किया जाएगा। सभा में वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन, आगामी योजनाओं की रूपरेखा, समाजहित के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श होगा। सामाजिक सांसद के महामंत्री हर्ष जैन ने समस्त जिनालयों पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं समाजजनों से आग्रह किया है कि वे नियत समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देकर सभा को सफल बनाएं। आनंद गोधा ने कहा कि सामाजिक संसद द्वारा जैन समाज के सर्वांगीण विकास, एकता एवं संगठन को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस सभा में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं युवा कल्याण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा प्रस्तावित है।
निवेदक आनंद गोधा अध्यक्ष हर्ष जैन – महामंत्री श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर ने आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।