


रतलाम। जिला डायरेक्ट वालीबाल संघ द्वारा स्वर्गीय आर आर व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन, नवीन सोलंकी, सुरेशसिंह भदोरिया, बसंतीलाल क्षत्रीय की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय शूटिंगबाल स्पर्धा के आयोजन में सहयोगियों के लिए धन्यवाद समारोह दो बत्ती स्थिति निजी होटल में समाजसेवी एवं खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन एवं मध्य प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर शेख शाहनवाज़उद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुकेश जैन ने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी विशेष आयु वर्ग के भूतपूर्व खिलाड़ी उपस्थित है जो अभी भी मैदान से जुड़े हुए हैं निश्चित रूप से युवाओं को आपसे प्रेरणा लेना चाहिए और उन्हें इस खेल को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम को ठाकुर शेख शाहनवाजउद्दीन कुरैशी यू एल भाटी, भगतसिंह भदोरिया, सालार हुसैन बादशाह, महेश सोलंकी ,श्रेणिक जैन पोहावाला, मुकेश परमार नगर परिषद अध्यक्ष ताल ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर मुकेश जैन द्वारा सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह, शांल, मेडल, माला एवं महेश सोलंकी जी की ओर से वॉटर बॉटल भेंट की गई। इस अवसर पर राजेश बसंतीलाल क्षत्रीय अभिनव सोलंकी, याकूब मंसूरी, डॉक्टर एफ आर खान, सुरेश व्यास, मनोहर पचौरी, सुभाष व्यास, कमलजीतसिंह, सुरेश वर्मा ,यू एल जायसवाल, शंकरलाल मालवीय, अशोक दीक्षित , हरीराम परमार, शंकरलाल मालवीय, जगदीश पनौला, गोपालसिंह परमार, हीरालाल परिहार, विनोद वर्मा, शेरु पठान, संजय चौहान, मोइनुउद्दीन खान, रईस मामू, जहीर खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश डायरेक्टर वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला डायरेक्ट वालीबाल संघ के संरक्षक प्रकाश चंद्र व्यास ने किया।