महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रतलाम । वार्ड क्रमांक 24 में अशोक नगर से ग्रीन सिटी तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद मोहम्मद सलीम बागवान, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड क्रमांक 24 में अशोक नगर से ग्रीन सिटी तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य व आरसीसी पाईप क्रॉस ड्रेन कार्य में 34.40 लाख की राशि से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकांे को आवागमन में सुविधा होने के साथ क्षेत्र स्वच्छ, सुन्दर व विकसित दिखाई देगा।
उन्होने कहा कि नगर एवं नागरिकों के हित में नगर निगम परिषद अपना कार्य तो कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि अपने घरो, दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्कीकरण कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भाग में डालकर नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर पूर्व वरिष्ठ पार्षद एहसान लल्ला खोकर, पार्षद नासिर कुरेशी, वहीद शैरानी, धर्मेन्द्र मण्डवारिया, हेमन्त नेता, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि इक्का बैलूत, कलाईगर बिरादरी के सदर परवेज निखार साहब, पूर्व सदर इमरानभाई ताज, इमरान खोकर, इकरार अंसारी, इरशाद गौरी, मिर्जा गालिब मंसूरी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।