समुद्र मंथन में अमृत ओर विष निकला अमृत देवताओ ने ग्रहण किया और विष पीने वाले महादेव हो गये, गुरु कस्तुर जिन्होने जीवन मै समाज को परिवार को एकता के सूत्र मै पिरोने का काम करते – उपाध्याय डॉ गौतम मुनि जी म.सा.

जावरा (अभय सुराणा) । जिस परिवार में एकता होती हैं वह परिवार गुलज़ार होता है महाभारत में पांडवों में एसी एकता थी जिसकी वजह से कौरव को पराजय का सामना करना पड़ा था एकता होने पर परिवार खुशहाल सपन्न होकर करुणा के मार्ग पर चलता है हम साधु साध्वी का भी परिवार आचार्य हुक्मेश से चलकर श्री रतनचंद जी म सा से आज हम जैन दिवाकर परिवार के सदस्य होकर एकता के साथ धर्म आराधना कर रहें हैं उक्त ज्ञान गंगा महावीर स्कुल अरिहंत कालोनी पर प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म सा ने व्यक्त किये।
उपाध्याय डॉ गौतम मुनि जी म.सा. ने फरमाया की समुद्र मंथन में अमृत ओर विष निकला अमृत देवताओ ने ग्रहण किया और विष पीने वाले महादेव हो गये, गुरु कस्तुर जिन्होने जीवन मै समाज को परिवार को एकता के सूत्र मै पिरोने का काम करते हुए हर व्यक्ति की समस्या का तत्काल हल कर देते थे । गुरु कस्तुर को गणपति जी भी कहते थे आप दिनभर मे सेकड़ो लोगो को मांगलिक फरमा कर सबका कल्याण करते थे । महासती डाॅ कुमुदलता जी ने बताया कि आज अंतराष्ट्रीय परिवार दिवस पर हर परिवार में हर समाज में सगंठन के रुप में संगठीत होना चाहिए परिवार में समन्वयता हो तो प्रेम स्नेह की बयार गंगा की तरह बहती है जो जिन शासन कि सेवा करने कि प्रेरणा देती हैं।
आगम मर्मज्ञ श्री वैभव मुनि जी म सा ने फरमाया की संसार में जितने भी प्राणी है वह परम सुख प्राप्त करने की चाहत रखते हैं सभी सुखी रहना चाहता है संसार में कोई भी दुखी नहीं रहना चाहता है जब परिवार का प्रत्येक व्यक्ति सुख में रहता है तो परिवार हरा भरा रहता है जब कोई हरा भरा पेड़ सुख जाता है तो धीरे धीरे उसकी महत्ता समाप्त हो जाती हैं ठीक उसी तरह मोबाइल के युग में हम मोबाइल में इतने खो जाते हैं कि 24 घंटे में परिवार को कितना समय देते हैं यह बात चिंतनीय विचारणीय हैं हम सब को कुछ समय प्रतिदिन मोबाइल का त्याग करते हुए परिवार के साथ बैठना चर्चा करना चाहिए जिससे परिवार के साथ समय व्यतीत के साथ एक दुसरे के भावों को समझने का अवसर मिलेगा जिससे परिवार मजबूत होगा समन्वय होगा हमारे समाज चिंतकों ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस आपकी व्यसतता को लेकर बनाया की आज परिवार दिवस हैं और हम परिवार के प्रति कतृव्य का निर्वहन कर सकें।
महासती डाॅ कुमुदलता जी म सा ने फरमाया की आज अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हैं परिवार दिवस आप हम सभी के लिए हैं क्योंकि परिवार में मुस्कान दूसरों को दिया जाने वाला सबसे अच्छा उपहार है। हर परिवार को दिन दयालु और मददगार बनने का एक नया अवसर है। हमारे जीवन के छोटे-छोटे काम भी बड़ा बदलाव परिवार में ला सकतें हैं । हमारे यहाँ दो प्रताप हुए एक है महाराणा प्रताप जिनकी किर्ति कोशल के कारण आज भी इन्हे सम्मान पुर्वक याद करते है दुसरे मेवाड़ भूषण श्री प्रताप मुनि जी म सा जिन्होंने जीवन पर्यंत समाज को दिशा देने के लिए पुरे भारत वर्ष में विहार के माध्यम से भम्रण कर रत्न जवाहर हिरा नंदा परिवार के नाम को गौरवान्वित किया।
डॉ महाप्रज्ञा जी म सा ने स्तवन के माध्यम फरमाया की “जिसकी कृपा से हर काम हो रहा है कोन है जो जिसने हमको पहचान दि हैं वह और कोई नही नीमच वाले नाथ गुरु दिवाकर हैं”
“हर जन्म में गुरु का साथ चाहिए हर किसी को गुरु प्यार आर्शीवाद रुपी साथ चाहियें।
महासती राजकिर्ती जी म सा ने फरमाया की घर परिवार वह जगह है जहाँ आत्माएँ एक-दूसरे के साथ प्यार देखभाल, दुख संतोष खुशी और ताकत साझा करती हैं। परिवार जीवन का आधार स्तंभ है और जीने की प्रेरणा देता है । इस मौके पर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा की जावरा की पावन भूमि तीर्थ के सम्मान हैं जहाँ पर गुरु भगंवतो जन्म हुआ दिक्षा हुईं और देवलोकगमन हुए हैं तो स्वाभाविक रूप से भी यह तिर्थ हैं संत ऋषि मुनियों स्वंय देव तुल्य होकर जन जन को धर्म के लिए प्रेरित कर समाज का व्यक्ति का विकास संभव है में जावरा विधानसभा की और से परिवार की और से सभी चारित्रिक आत्माओ को वंदन नमन अभिनंदन करता हूँ।
उक्त जानकारी देते हुए संदीप रांका, सुभाष टुकडीया, अभय सुराणा, आनंद रांका ने सयुंक्त रुप से बताया कि जावरा के गौरव मालवरत्न ज्योतिषाचार्य उपाध्याय श्री कस्तुरचंद जी म सा की पावन जन्म भूमि पर जन्म जयंती एवं अंतराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का अवसर महावीर स्कुल अरिहंत कालोनी पर आया जिसमें गुरु भगंवतो ने अपनी ज्ञान गंगा के माध्यम से महापुरुष गुरु कस्तुर के जीवन का वर्णन के साथ परिवार की महत्ता बताया की मानव जीवन मिला है तो महापुरुषों के जीवनी को अपने जीवन में उतारे।
आज के इस आयोजन में जावरा विधायक डाॅ राजेन्द्र पाण्डेय का स्वागत‌ सम्मान श्री संघ जावरा के वरिष्ठ शांतीलाल दुग्गड, कस्तुर मुनि पावन धाम के अध्यक्ष राकेश मेहता, एवं ट्रस्ट सचिव सुजानमल कोच्चटा द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत गीत निलिमा दुग्गड, शिल्पा दुग्गड, सोनु दुग्गड, शीतल चपडोद ने प्रस्तुत कर समा को सममोहीत किया।
स्टेट बैंक कृषि शाखा जावरा के मेनेजर संजय शर्मा, फील्ड आफीसर रवि दुग्गड द्वारा संत मंडल साध्वी मंडल को बैंक की डायरी भेट कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
आज के मंगलमय प्रवचन एवं प्रवचन के पश्चात नवकारसी स के साथ बाहर से पधारे सभी अतिथियों के आत्थिय सेवा के लाभार्थी शांतिलाल शरद कुमार उषभ कुमार दुग्गड परिवार ने लिया आज की प्रभावना का लाभ साधुमार्गी जैन जवाहर संघ के पुर्व अध्यक्ष अभय कुमार अश्विन कुमार भंडारी परिवार द्वारा लिया गया।
16 मई शनिवार को प्रातः 8 बजें गायों का स्वामीवात्सलय जीवदया सोसाइटी गौशाला पर दिवाकर भक्त मंडल द्वारा रखी गई है उसके पश्चात मंगलमय प्रवचन प्रातः 8 : 45 बजें से बी एल एम पैलेस खाचरोद रोड़ पर होंगें।
साथ ही जैन दिवाकरीय तप चक्रेशवरी आयंबिल आराधीका महासती श्री अरुणप्रभा जी म सा के 500 आयबिंल तप की और अग्रसर के अनुमोदनार्थ 16 मई को ज्यादा से ज्यादा आयंबिल तप की आराधना करें।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पुर्वाध्याक्ष द्वय बसंतीलाल चपडोद, पारसमल बरडिया, पुखराजमल कोच्चटा, सुशील चपडोद, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशिल कोच्चटा, श्रीपाल कोच्चटा, समरथमल ओस्तवाल, पारसमल गादिया, अजीत रांका, सुजानमल औरा, शांतिलाल डांगी, शेखर नाहर, कमल चपडोद, आकाश जैन, अनिल चपडोद, विनोद लुणीया, दिलीप चत्तर, अनिल चत्तर, शांतीलाल रांका, अतुल मेहता, जतिन कोच्चटा, राकेश पी कोच्चटा, संजय भंडारी, फतेहलाल जैन, अजय चपडोद, अशोक रांका, पुखराज भंडारी, संजय भंडारी, अशोक चत्तर, रुपेश दुग्गड, सुनील दुग्गड, संतोष कोच्चटा, दिलीप भंडारी, ऋषभ मेहता, आयुष चोरडिया, पवन डांगी, राहुल रांका, नितिन कोलन, नितिन रांका, निलेश टुकड़ीया, निलेश सुराणा, संजय सुराणा, के साथ जैन दिवाकर नवयुवक मंडल, जैन दिवाकर महिला मंडल जैन दिवाकर बहु मंडल जैन दिवाकर महिला मंडल चोपाटी जैन दिवाकर बहु मंडल चोपाटी की सदस्य महानुभाव आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संदीप रांका ने किया।

Play sound