जिला प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा



रतलाम 15 मई । भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 22 और 23 मई को जे.एम.डी.पैलेस मे किया जायेगा। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत होने वाले इस वर्ग की व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिला प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया ने शुक्रवार को आयोजन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे जिला प्रशिक्षण टोली की बैठक भी हुई जिसमें विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया ने इस मौके पर कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन एक कार्यकाल मे एक बार ही होता है। रतलाम मे की जा रही व्यवस्थाओं के साथ उपस्थिति प्रभावी होगी तो यह वर्ग मध्य प्रदेश मे अग्रणी पंक्ति मे शामिल होगा। उन्होंने वर्ग की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर कार्यकर्ताओं को विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम के प्रशिक्षण वर्ग हेतु पंजीयन का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रशिक्षण वर्ग मे कार्यकर्ताओं को दोनों दिवस जे.एम.डी. पैलेस मे ही प्रवास करना होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को प्रशिक्षण जिला टोली संयोजक जिला महामंत्री महेश सोनी ने भी संबोधित किया। 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12 सत्र अलग-अलग विषय पर होगे। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेेगे। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।