परिचालन समय की बचत एवं समयपालनता सुधारने हेतु लिया गया निर्णय
रतलाम 15 मई। रतलाम–नीमच रेलखंड के दोहरीकरण कार्य पूर्ण होने एवं इस खंड पर यातायात प्रारंभ होने के बाद ट्रेनों के संचालन में उल्लेखनीय गति आई है तथा समयपालनता में सुधार हुआ है। यात्रियों को अधिक सुगम, सुविधाजनक एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मंडल के परिचालन विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए इस खंड से संचालित कुछ ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पांच पैसेंजर ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है, जिससे प्रतिदिन लगभग 55 मिनट तथा साप्ताहिक रूप से लगभग 385 मिनट की समय बचत होगी। यह निर्णय परिचालन दक्षता बढ़ाने एवं यात्रियों के कुल यात्रा समय में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्नड ट्रेनों की संशोधित समय निम्नानुसार रहेगा –
