
रतलाम 15 मई । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर काटजू नगर में दिनांक 5 मई से 15 मई तक आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का आज उत्साहपूर्वक समापन हुआ। कैंप में कराटे, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं ड्राइंग की विशेष कक्षाएं आयोजित की गईं। इस समर कैंप में विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां आराम नहीं नया हुनर सीखने का मौका है इस समर कैंप में हमारा उद्देश्य किताबों से निकलकर नई खोज करना है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री जवाहर चौधरी,श्री सुनील लाठी, एवं श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कैंप का आयोजन सौ. दीप्ति त्रिवेदी, सौ. नीतू जाधव, दिव्यांशी भाटिया एवं आयुष राव के मार्गदर्शन में किया गया। विभिन्न विधाओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने एवं नई गतिविधियाँ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी भाटिया ने किया। समापन अवसर पर बच्चों ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।