विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 21 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

रतलाम, 15 मई । 05 जून को प्रति वर्ष विश्‍व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष इस अवसर पर 15 मई, 2026 से 05 जून, 2026 तक विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 21 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस दौरान अलग – अलग दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रतलाम मंडल के सभी प्रमुख स्‍टेशनों जैसे रतलाम, उज्‍जैन, इंदौर, चित्‍तौड़गढ़, डॉ. अम्‍बेडकर नगर, नीमच, नागदा, लोको केयर सेंटर रतलाम सहित अन्‍य कार्यशालाओं, रेलवे चिकित्‍सालयों, चिकित्‍सा यूनिटों में विश्‍व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के शुभारंभ के अवसर पर रैली, जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने, रीयूज़ करने वाले वाटर बोतल का उपयोग करने, कपड़े के थैले का उपयोग करने सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न तरीकों के बारे में यात्रियों एवं कर्मचारियों को समझाइश दी गई।
इस हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से #MissionLife कैम्पेन भी चलाया गया एवं जागरूकता वाले पोस्टर लगाए गए।
इस 21 दिवसीय पखवाड़ा में प्रति दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound