जिले के 7797 हैंडपंपों पर की गई कलर मार्किंग

पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता के आधार पर रंग निर्धारण

रतलाम 15 मई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले की ग्रामीण बसाहटों में स्थापित हैंडपंपों को पानी की उपलब्धता एवं गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग रंगों से चिन्हित किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री एस.आर. जांगड़े ने बताया कि जिले के 1050 ग्रामों में कुल 9390 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से 7797 हैंडपंपों पर कलर मार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्षभर सुचारू रूप से चलने वाले हैंडपंपों को हरे रंग से चिन्हित किया जा रहा है, जिनकी संख्या 3772 है। रुक-रुक कर चलने वाले हैंडपंपों को पीले रंग से दर्शाया गया है, जिनकी संख्या 3816 है। वहीं गुणवत्ता प्रभावित एवं पीने योग्य नहीं पाए गए 209 हैंडपंपों पर लाल रंग किया गया है। शेष हैंडपंपों पर कलर मार्किंग का कार्य प्रगति पर है।
रतलाम विकासखंड में स्थापित 2656 हैंडपंपों में से 2238 पर रंग चिन्हांकन किया जा चुका है। इनमें 1005 वर्षभर चलने वाले हैंडपंपों को हरे रंग, 1188 रुक-रुक कर चलने वाले हैंडपंपों को पीले रंग तथा 45 गुणवत्ता प्रभावित हैंडपंपों को लाल रंग से चिन्हित किया गया है। सैलाना विकासखंड में कुल 1716 हैंडपंपों में से 1513 पर कलर मार्किंग की गई है। इनमें 912 वर्षभर चलने वाले, 585 रुक-रुक कर चलने वाले तथा 16 पीने योग्य नहीं हैंडपंप शामिल हैं। बाजना विकासखंड में 1775 हैंडपंपों में से 1448 पर कलर मार्किंग का कार्य पूर्ण हुआ है। इनमें 831 वर्षभर चलने वाले, 486 रुक-रुक कर चलने वाले तथा 131 पीने योग्य नहीं हैंडपंप हैं। जावरा विकासखंड में कुल 1476 हैंडपंपों में से 1173 पर रंग चिन्हांकन किया गया है। इनमें 362 वर्षभर चलने वाले, 805 रुक-रुक कर चलने वाले तथा 6 गुणवत्ता प्रभावित हैंडपंप शामिल हैं। पिपलोदा विकासखंड में कुल 745 हैंडपंपों में से 625 पर कलर मार्किंग की गई है। इनमें 287 वर्षभर चलने वाले, 332 रुक-रुक कर चलने वाले तथा 6 पीने योग्य नहीं हैंडपंप हैं। आलोट-ताल क्षेत्र में कुल 1022 हैंडपंपों में से 800 पर कलर मार्किंग का कार्य किया गया है। इनमें 375 वर्षभर चलने वाले, 420 रुक-रुक कर चलने वाले तथा 5 गुणवत्ता प्रभावित हैंडपंप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound