

रतलाम । राज्य आपदा मोचन बल भोपाल (एसडीईआरएफ) एवं संभागीय मुख्यालय उज्जैन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आगामी मानसून सत्र को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर धोलावाड़ डेम में विशेष प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय सत्र प्रारंभ किया गया।
तृतीय दिवस प्रशिक्षण के दौरान 20 होमगार्ड एवं 07 एसडीईआरएफ के कुल 27 जवानों को तैराकी प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक एक्सरसाइज कराई गई। प्लाटून कमांडर प्लाटून कमांडर श्री बद्री मंडलोई द्वारा एसडीईआरएफ जवानों के साथ स्विमिंग अभ्यास का सघन प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में के दौरान पानी के बहाव को समझने, बचाव कार्यों के दौरान तकनीकों तथा स्वयं की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से अभ्यास कराया गया।