चयन सूची पर आपत्ति हेतु एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
रतलाम 15 मई । प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना रतलाम ग्रामीण क्र. 01 श्रीमती प्रियंका बैरागी ने बताया कि परियोजना रतलाम ग्रामीण 01 अन्तर्गत 03 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 04 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों हेतु 14 मई को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया । जिस पर किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति दर्ज करायी जानी हो तो वह सात दिवस के भीतर एम.पी. आनलाईन द्वारा “चयन पोर्टल” URL( http://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम कर सकते है। जारी सूची अनुसार आंगनवाड़ी केंद्र उणी, शिवपुर-02 एवं छत्री हेतु कार्यकर्ता पद तथा आंगनवाड़ी केंद्र उमरथाना, मुन्दड़ी-1, पिपलीपाडा एवं टिटोड़ीपाडा हेतु सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी की गई है।