महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया

रतलाम 15 मई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधौलिया तथा प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष सिंह द्वारा रतलाम शहर के वार्ड क्रमांक 10 सुयोग परिसर में टीकाकरण केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती माता एवं शिशुओं की ड्यू लिस्ट, टीकाकरण की स्थिति, शिशु और गर्भवती माता को दिए जा रहे पोषण आहार, कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती करने, टीकाकरण के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सेवाएं प्रदान करने की विस्तार से मॉनिटरिंग की।
निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल , सीडीपीओ रतलाम शहर, ए एन एम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शहरी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound