रतलाम । जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्री माहेश्वरी भवन कसारा बाजार पर कोरोना टीकाकरन केंद्र पर आज करीब 112 लोगो को कोरोना का टीका नि:शुल्क लगाया गया। माहेश्वरी भवन केंद्र पर 14 अप्रैल तक टीका लगाया जायेगा। केंद्र पर टीकाकरण व्यवस्था में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा, डॉ बी.एल. तापडिय़ा, नरेंद्र बाहेती, द्वारकादास भंसाली, पवन सोमानी, दिनेश लड्ढ़ा, माधव काकानी, सुनील लाठी, रतन धूत, महेश भंसाली, उमेश मारोठिया, अंकित चांडक, रमेश डारिया, आदित्य डागा, रोनक तोषनीवाल आदि समाजजन उपस्थित रहे ।