
रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में रविवार से बुधवार तक चलाए गए विशेष कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को भाजपा टीका उत्सव के रूप में मना रही है। इसके तहत नगर में विभिन्न मण्डलों द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों का टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन सोमवार को किया गया।
सूरजमल जैन मण्डल में 800 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। हाकीमवाड़ा क्षेत्र में 96 वर्षीय श्रीमती रामकुंवरबाई राठौड़ ने टीका लगवाया। उन्होंने अन्य लोगों से भी टीकाकरण करवाने की अपील की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मण्डल प्रभारी आशीष पंडित, पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा, मोहन धभाई, गोपाल शर्मा, सुनील माली, हितेश कामरेड, सोमेश पालीवाल, करण वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।
टीकाकरण में पीछे नहीं रहे दिव्यांगजन –
मुखर्जी मण्डल में अलकापुरी कम्युनिटी हॉल स्थित सेंटर पर 314 एवं सिंधी समाज गुरुद्वारा संतकवरराम नगर में 200 लोगों ने टीका लगवाया। मण्डल में दिव्यांगजन भी उत्साह से टीकाकरण करवाने पहुंचे। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, तन्मय त्रिवेदी, भगतसिंह सोलंकी, सावरलाल तिवारी, संतोष लालवानी, रिंकू पंवार, सुभाष आदि मौजूद रहे। वार्ड 11 में मीना टांक के नेतृत्व में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्र के रहवासियों ने गुरूनानक सिंधु भवन पहुंचकर टीका लगवाया।
ध्वनि विस्तारक से प्रेरित किया –
दीनदयाल मण्डल द्वारा टीकाकरण उत्सव के तहत क्षेत्र के वार्डों में बैटरीचलित ध्वनि विस्तारक से जागरूकता अभियान चलाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मैजिक वाहन की व्यवस्था कर क्षेत्रवासियों को टीकाकरण केन्द्र ले जाया गया। 334 से अधिक लोगों ने टीका लगवाया। मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, महामंत्री नंदकिशोर पंवार, मंत्री रोहित चौहान, वार्ड संयोजक राजेन्द्रसिंह चौहान, नरेश परदेसी, दिनेश सोलंकी, श्याम सोनी, राजेश बैरागी आदि उपस्थित रहे।
140 से अधिक लोगों ने कराया टीकाकरण –
इसी प्रकार अम्बेडकर मण्डल में भी टीका उत्सव के तहत कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। मण्डल के 140 लोगों द्वारा टीका लगवाया गया। मण्डल अध्यक्ष करणधीर्य बड़गोत्या, मण्डल प्रभारी डॉ. आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
ठाकरे मण्डल में टीका उत्सव –
ठाकरे मण्डल के रेलवे घटला कालोनी, पोरवाल इण्डस्ट्री, जमातखाना, पुराना कलेक्टोरेट, बाल चिकित्सालय एवं सूरजहॉल स्थित केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जिला सहसंयोजक योगेश केथवास, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, अविनाश राव, मण्डल उपाध्यक्ष मुबारिक शैरानी, भुपेन्द्र कावड़िया आदि उपस्थित रहे।