

इन्दौर। उतर के प्रथमाचार्य समाधि सम्राट श्री शांतिसागर जी महाराज छाणी का 82 वाँ समाधि दिवस 17 मई रविवार को भारत गौरव, परम पूज्य स्वस्ति धाम प्रणेता आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद एवं निर्देशन में संपूर्ण भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा.।
अखिल भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री हंसमुख गांधी इंदौर ने अवगत कराया की परम पूज्य आचार्य श्री शांति सागर जी का 82 वां समाधि दिवस 17 मई को आचार्य छत्तीसी विधान प्रातः 7:30 बजे दिगम्बर जैन समवशरण मंदिर, कंचन बाग, इंदौर, सहारनपुर, जहाजपुर, केशोरायपाटन, कोटा, बांसवाडा आदि अनेकों नगरों में आयोजित किया जा रहा है ।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि समाज श्रेष्ठी गांधी जी ने इंदौर के समस्त जिनालयों के अध्यक्ष मंत्रियों सहित संपूर्ण भारत के जिनालयों में भी विधान,चालीसा,पाठ आरती का भक्ति के साथ धूमधाम से आयोजित कराने का निवेदन किया है।