जबलपुर सहित मप्र, छग एवं उड़ीसा के 70 से अधिक रोटरी क्लबों के पदाधिकारी होंगे शामिल

  • डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के स्वर्णिम कार्यकाल की उपलब्धियों में सहयोग देने वाले साथियों का होगा सम्मान

जबलपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के सत्र 2025-26 के समापन पूर्व आयोजित होने जा रहे गरिमामय सम्मान समारोह “आभार मित्रों का” में शामिल होने हेतु जबलपुर के सभी रोटरी क्लबों के पदाधिकारी 6 जून की रात्रि रायपुर के लिए रवाना होंगे। यह विशेष आयोजन रविवार 7 जून को रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के 70 से अधिक रोटरी क्लबों के नेतृत्वद्वय, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी एवं विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे रोटेरियन्स सहभागिता करेंगे।
इस सम्मान समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल अमित पल्लवी जायसवाल के कार्यकाल की स्वर्णिम उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी सहयोगी मित्रों, क्लब पदाधिकारियों एवं सेवा कार्यों से जुड़े रोटेरियन्स को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, सेवा प्रकल्पों, संगठनात्मक नवाचारों एवं समर्पित टीमवर्क को सम्मान प्रदान करना है।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनहित के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं क्लबों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन रोटरी परिवार की एकजुटता, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का भव्य उदाहरण बनेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चैयरमैन नितिन जैन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट सदस्य अंजुल जैन, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अभिषेक केशरवानी, रोटे अंकुर माहेश्वरी, रोटे हरीश रिझवानी एवं अवार्ड टीम सदस्य रोटे उत्तम माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तीनों राज्यों की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं की झलक भी इसमें देखने को मिलेगी।
समारोह के दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी अपनी सामूहिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आयोजन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी रोटेरियन्स के लिए यह समारोह यादगार एवं प्रेरणादायी बनने जा रहा है।
रोटरी पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 लगातार सामाजिक सरोकारों, सेवा प्रकल्पों एवं मानवीय गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है तथा “आभार मित्रों का” समारोह इसी सेवा भावना, सहयोग एवं समर्पण के सम्मान का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound