चुनाव की हो गई थी तैयारी, लगी निराशा हाथ

सादाखेड़ी सरपंच ईश्वरलाल को मिला स्टे, मिली राहत , विरोधियों को निराशा

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सादाखेड़ी के सरपंच ईश्वरलाल बागरी को हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद अब ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पिछले दिनों रतलाम के एक मीडियाकर्मी द्वारा चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण व अन्य शिकायत के आधार पर सरपंच के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ ने आगामी आदेश तक धारा 40 के अंतर्गत पद से पृथक कर दिया था। इसके बाद एसडीएम जावरा के निर्देशानुसार 15 मई को सरंपच का चुनाव कराया प्रस्तावित था। जिसकी तैयारियां हो चुकी थी। लेकिन माननीय उच्च न्यायालय इंदौर द्वारा प्रकरण क्रमांक 17236/2026 में 6 सप्ताह का स्टे जारी कर दिया गया। स्टे मिलने के बाद सरपंच को राहत मिली है। जिला पंचायत को जवाब देना है।
स्टे आदेश के बाद सरपंच अपने समर्थकों के साथ राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने हेतु पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने स्टे देकर सत्य का साथ दिया है ।मैं हमेशा सच्चाई के साथ जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। बताया जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस के साथ ही भाजपा के ही कुछ लोग सरपंच को हटाने में लगे हुए थे।चुनाव की तारीख भी घोषित होने से हलचल बढ़ गई थी। 14 मई को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी है। बता दे ईश्वरलाल बागरी समाज से है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी इसी समाज से है। दोनों भाजपा समर्थक है। भाजपा की आपसी खींचतान से सरपंच को इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound