रतलाम की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ‘जय कुलदेवी फाउंडेशन’ की अनूठी पहल: नि:शुल्क ब्राइडल मेकअप वर्कशॉप का आयोजन

रतलाम । समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत पंजीकृत चैरिटेबल संस्था ‘जय कुलदेवी फाउंडेशन’ द्वारा शहर में एक दिवसीय भव्य नि:शुल्क कौशल विकास कार्यशाला” का आयोजन दिनांक 17 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक रोटरी हॉल, रतलाम (म.प्र.) में किया जा रहा है। यह कार्यशाला विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो ब्यूटी और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कार्यशाला में प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क (FREE) है ।

आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम
संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ-साथ *ट्रांसजेंडर (Transgender) समुदाय के व्यक्तियों को प्रोफेशनल हुनर सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस मास्टरक्लास में सुप्रसिद्ध प्रो-आर्टिस्ट प्रियंका गुप्ता द्वारा आधुनिक ब्राइडल लुक की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

कार्यशाला के मुख्य आकर्षण:
प्रोफेशनल मेकअप: सिग्नेचर डीप-टोन फिनिश और फ्लॉलेस ब्राइडल तकनीक।
हेयर स्टाइलिंग: पारंपरिक और आधुनिक ब्राइडल हेयर स्टाइल का प्रशिक्षण।
साड़ी ड्रेपिंग: परफेक्ट प्लीट्स और एलिगेंट ड्रेपिंग के गुप्त तरीके।

सीमित सीटें और पंजीकरण:
संस्था ने बताया कि कार्यशाला में सीटें सीमित हैं, अतः ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण कराने के लिए MOB. 8989001819 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।

Play sound