परस्पर संस्था द्वारा जल मंदिर का शुभारंभ बाजना बस स्टैंड और महू रोड़ बस स्टैंड पर किया गया

रतलाम। आवश्यकता वाली जगह पर अगर जल मंदिर स्थापित हो तभी उसकी सार्थकता रहती है। उक्त बात संस्था परस्पर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने संस्था द्वारा स्थापित आज दो और जल मंदिर के शुभारंभ के अवसर पर कहीं। आपने बताया कि संस्था पिछले छः से सात वर्षों से ग्रीष्म ऋतु में जल मंदिर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित कर रही है ।
संस्था का प्रयास यही रहता है जहां पर अत्यधिक आवश्यकता हो उस स्थान पर जल मंदिर लगाया जाए ताकि अधिक से अधिक की संख्या में लोग इस जल मंदिर का लाभ ले सके।
संस्था संरक्षक अभयजी सुराणा ने बताया कि परस्पर संस्था द्वारा वर्तमान में साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज, कॉलेज रोड दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड, त्रिवेणी रोड़ स्थित शमशान एवं जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर के बाहर, चार स्थानों पर संस्था द्वारा स्थापित जल मंदिर निरंतर चल रहा है जहां सैकड़ो की संख्या में इस भीषण ग्रीष्म ऋतु में आमजन जल मंदिर का निरंतर प्रयोग कर रहे हैं ।
इसी कड़ी में आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय बाजना बस स्टैंड और महू रोड बस स्टैंड पर आज जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। बाजना बस स्टैंड स्थित प्याऊ का संचालन रवि जायसवाल ओर वासुदेवजी द्वारा किया जाएगा तथा महू रोड स्थित बस स्टैंड का संचालन वीरेंद्र सिंह बापू द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के मिलन राखेचा ,मितेश अग्रवाल,राजेंद्र कसेरा,सुभाष नागौरी, जगदीश सोनी,आशीष मित्तल,नितेश खिमेसरा,पंकज चौहान,विशाल चौहान, दशरथ पोरवाल, श्रेयांश जैन, ओपी पोरवाल, पवन गूगलिया, मनीष वोरा,अभय लोढ़ा,आनंद पालीवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound