जिले में 10 दिन भ्रमण करेंगे कृषि रथ

अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रतलाम 16 मई । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा हैं। किसानों तक कृषि एवं संबंधित विभाग पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, एवं कृषि वैज्ञानिको के माध्यम से नई तकनीकी जानकारी और शासकीय योजनाओं को सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में 16 मई से 10 दिवस तक कृषि रथ गांव-गांव भ्रमण कर किसानों को जानकारी देगे।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ आज 16 मई को कलेक्टर कार्यालय परिसर रतलाम से विकासखण्ड रतलाम के कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि रथ द्वारा रतलाम जिले के प्रत्येक विकासखंड मे प्रतिदिन 3 से 4 ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर खरीफ फसलों की बुवाई से पहले किसानों को उपयोगी जानकारी दी जाएगी। किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरक का संतुलित उपयोग, कीट. रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन, खेती को लाभकारी बनाने के उपाय तथा विभिन्न शासकीय कृषि योजनाओं, साथ ही ई. विकास प्रणाली अंतर्गत ई.टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा उर्वरकों का अनुशंसा अनुसार उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण पाटीदार, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति श्री डीपी धाकड़, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति विकासखण्ड रतलाम, श्री सुरेश पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड़, जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री बद्रीलाल चौधरी, उप संचालक कृषि रतलाम श्री आरके सिंह, परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश, एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेड़ा डॉ सर्वेश त्रिपाठी, डॉ शीशराम झाकड़ व प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे ।
आज 16 मई को कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय सैलाना, बाजना, जावरा, पिपलौदा, आलोट में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound