रतलाम से राजकुमारी प्रजापत बनी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ,पदाधिकारियों ने दी बधाई


रतलाम। भोपाल अखिल भारत हिन्दू महासभा को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए शनिवार को मध्यप्रदेश इकाई में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुंगधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनंदा दुबे एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत की अनुशंसा पर की गई हैं, हिंदू महासभा के देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अध्वर्यु शर्मा द्वारा सर्वसहमति से इन पदाधिकारियों के आधिकारिक घोषणा की गई।
प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं मिली जिम्मेदारी । इस दौरान पन्ना से जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला
भोपाल जिलाध्यक्ष निकेत शर्मा,भोपाल जिला संगठन मंत्री रिंकू यादव,आनंद नायक संभाग अध्यक्ष भोपाल,मनोज पटेल जिला उपाध्यक्ष भोपाल,कैलाश गावड़े जिला महामंत्री भोपाल, देशराज सिंह संभाग मीडिया प्रभारी भोपाल,शांतनु माहुरकर प्रदेश कोषाध्यक्ष,प्रदीप श्रीवास्तव प्रदेश सह संगठन मंत्री, शांतनु सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,नीतीश निशांत सहगल प्रदेश उपाध्यक्ष,एड. राजेंद्र मिश्रा – प्रदेश प्रमुख विधि सलाहकार,एड. मनीष शर्मा प्रदेश विधि सलाहकार,सुश्री राजकुमारी प्रजापत महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रतलाम को बनाया गए हैं ।
प्रदेश अध्यक्ष का संदेश
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नए पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ हिन्दू महासभा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे ।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी भरत शर्मा द्वारा दी ।